MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की बेटे-बेटी को खेलने में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेगी। सीएम ने यह बात भेंरूदा में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कही।
मैं हर सुविधा दूंगा
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘बेटा-बेटियों के जीवन में हमेशा खुशियां और चेहरे पर मुस्कान रहे। क्षेत्र के बेटा-बेटी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाकर खेलें, इसके लिए मैं हर सुविधा दूंगा। पूरा माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे हर विधा में हमारे क्षेत्र के बच्चे हर खेल में आगे बढ़े। खेल ही जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे-बेटियों के सपनों को पूरा करुंगा। खूब पढ़ो, आगे बढ़ो, मामा आपके साथ हैं। बेटा-बेटियों के लिए तीन चीजें आवश्यक है खेल, शिक्षा और रोजगार। युवाओं के आनंद और प्रसन्नता के लिए खेल जरूरी है।’
खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेल के साथ-साथ बेहतर शिक्षा भी जरूरी है। इसलिए सीएम राइस स्कूल खोले गए हैं। कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रूपए दिए जाएंगे। जिन बच्चों ने हायर सेकेंडरी परीक्षा में अपने-अपने स्कूलों में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें स्कूटी दी जाएगी। पढ़ाई के लिए अपने गांव से दूसरे गांव जाने वाले पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण कर छठवीं के विद्यार्थियों एवं आठवीं पास कर 9वीं में आए विद्यार्थियों के खाते में 4500 रूपए की राशि डाली जाएगी। साथ ही 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रूपए अलग से प्रदान किए जाएंगे।’
50 हजार भर्तियां और निकाली जाएगी
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मेडिकल तथा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दिलायी जाएगी। साथ ही बेटा-बेटियों को उच्च शिक्षा में कोई समस्या नहीं आए, इस उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों तथा उच्च शिक्षण संस्थाओं में एडमिशन होने पर पूरी फीस भरी जाएगी।’
‘रोजगार के लिए एक लाख से ज्यादा सरकारी भर्तियां 15 अगस्त तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद 50 हजार भर्तियां फिर से निकाली जाएंगी। बेटा-बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें, इसके लिए मामा कोचिंग क्लासेस निरंतर संचालित की जा रही हैं। साथ ही स्व-रोजगार के लिए युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 50 लाख रूपए तक का ऋण स्वीकृत किया जाएगा।’
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
7 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
9 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
12 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines