MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल दौरे पर रहे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस को लेकर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। शहडोल दौरे में सीएम शिवराज का अलग ही अंदाज देखने को मिला है।
मजदूरों के बीच पहुंचे सीएम
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री शहडोल के पकरिया गांव में पहुंचे। यहां भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख सीएम रुक गए। उधर, सीएम को अपने बीच देख मजदूरों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान सीएम ने मजदूरों से चर्चा कर उनके हाल-चाल जाना। उनके साथ आत्मीय संवाद किया। मजदूरी कर रही बहनों से बात करते हुए सीएम ने ‘लाड़ली बहना योजना’ के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मजदूरों के साथ सीएम ने फोटो भी खिचाए।
सीएम ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन?
शहडोल दौरे के वक्स सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही एक महिला को देख सीएम ने अपना काफिला रुकवा दिया। पैदल सड़क पार कर जामुन बैच रही अम्मा के पास पहुंचे। जामुन चखे और वृद्धा का हाल चाल जाना। इस दौरान सीएम ने कहा कि अम्मा, कैसे दिए जामुन। यह देख वृद्धा के चेहरे पर खुशी झलक गई। इस दौरान वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों से उन्होंने बात की।
फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज
बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी सीएम भी उनके बीच पहुंच गए। फुटबॉल खेलते बच्चों से सीएम शिवराज ने आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बच्चों के साथ सीएम ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
बहनों, हमें गरीब नहीं, लखपति बनना है
शहडोल दौरे के दौरान सीएम शिवराज ने सड़क के किनारे खड़ी महिलाओं से भी संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से आजीविका मिशन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जाना और कहा की बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है। इस मौके पर सीएम ने बहनों से लाड़ली बहना योजना के सबंध में बात कर उनके खुश रहने की कामना की।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines