MP Politics: एमपी में सोमवार को दो बड़े सियासी दिग्गजों के बयानों से सियासी पारा गर्मा गया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने उज्जैन के महिदपुर में कहा कि ‘चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पिसती है’। वहीं भोपाल में सीएम शिवराज ने कहा कि ये मत सोचो तीन-चार महीने में चुनाव आने वाले हैं, क्योंकि आगे भी हम ही आने वाले हैं। दोनों बयानों के बाद सियासी तापमान बढ़ गया है।
‘आगे भी हम ही आने वाले हैं’
भोपाल में आयोजित MSME समिट-2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में लगातार नीतियां बना रहे हैं। इसलिए ऐसा मत सोचिए तीन-चार महीने में चुनाव आने वाले हैं। क्योंकि आगे भी हम ही आने वाले हैं, यह मैं आत्मविश्वास से बोल रहा हूं। आप लोग चिंता मत करिए। चुनाव के बाद भी कई नीतियां प्रदेश में बनाएंगे।’
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अब हम पलट के नहीं देख रहे हैं। पहले साढ़े सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी और आज हम 45 लाख हेक्टयेर तक ले गए हैं। मुझे आज कहते हुए खुशी है कि हमने 4 लाख किलोमीटर की शानदार सड़कों का जाल मध्य प्रदेश में बिछाया है। मैं आपको वचन देता हूं कि जो आपके साथ-साथ उद्योग और प्रदेश के लिए बेहतर होगा, वह सब कुछ मैं करूंगा। मप्र एकमात्र राज्य है, जिसने लगातार 10 साल से एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट 18 प्रतिशत बना के रखी है।’
बता दें कि सीएम शिवराज ने प्रदेश में उद्योग लाने के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है। जिसके तहत राजधानी भोपाल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बहुत से उद्योगपति भी शामिल थे।
कमलनाथ दी चेतावनी
वहीं उज्जैन के महिदपुर में कमलनाथ ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘चक्की जब चलती है तो वह बहुत बारीक पीसती है। बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन अब सिर्फ चार महीने का बचा है। क्योंकि प्रदेश की जनता शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तैयार है। कमलनाथ ने यहां फिर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया। उन्होंने कहा कि यह कान खोल कर सुन लो कल के बाद परसों भी आ रहा है। आप लोग अपनी नौकरी की इज्जत कीजिए।’
खास बात यह है कि दोनों राजनेताओं को बयानों से प्रदेश का सियासी पारा गर्मा गया है। बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अपने-अपने नेताओं के बयानों के बाद उत्साह भर गया है। बता दें कि इस बार बीजेपी और कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
7 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
19 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines