हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी के दावे पर CM शिवराज का पलटवार, दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है

विज्ञापन
cm shivraj retaliates on rahul gandhi

MP News: दिल्ली में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की थी। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने का दावा किया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है।

दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है

राहुल गांधी के दावे पर जब सीएम शिवराज से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं। अब उनको ख्याली पुलाव बनाना है तो बनाते रहे।’ राहुल और सीएम शिवराज के बीच हुई इस बयानबाजी से मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सियासी पारा गर्मा गया है।

वीडी शर्मा ने भी साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी सपना देखते रहे कुछ नहीं मिलना, मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में किसी का कुछ जाता नहीं। मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश और गुजरात की तरह ही कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। राहुल गांधी कांग्रेस की चिंता करें, लेकिन बीजेपी विधानसभा चुनाव में 200 पार के नारे को साकार करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और शिवराज के नेतृत्व में विजय हासिल करेंगे। बंटाधार सरकार और कमलनाथ सरकार ने गरीबों के हक को छीना था, लेकिन 2023 के चुनाव में बीजेपी इतिहास बनाएगी।

विज्ञापन

वहीं राहुल गांधी के दावे को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि ‘इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इनपुट है, उन्होंने जो भी कहा है हम उससे सहमत है।’ बता दें कि आज दिल्ली में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola