PM Modi in Rewa: रीवा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार की भी जमकर तारीफ की। वहीं सीएम शिवराज ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें रीवा आने पर धन्यवाद जताया।
मन की बात जरूर सुने
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों के दिल में बसते हैं। उनकी मन की बात देशवासी सुनते भी हैं और आत्मसात भी करते हैं। यह सौभाग्य का विषय है कि मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को होगा। प्रदेश के सभी पोलिंग बूथ, वार्डों और पंचायतों में मन की बात सुनने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेशवासी 30 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से मन की बात कार्यक्रम से अवश्य जुड़ें।’
सीएम ने पीएम को दिया सुपारी से बना खिलौना
रीवा में सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को सुपारी से बनने वाले खिलौना भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश बदल रहा है। विंध्य क्षेत्र में भी रोड कनेक्टिविटी और सिंचाई क्षेत्र के साथ ही सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान की आय दोगुनी करने का वचन दिया था। प्रदेश में गेहूं, धान और सरसों का उपार्जन बढ़ा है। प्रधानमंत्री की मंशानुरूप किसानों की आय दोगुना करने का काम मध्य प्रदेश की धरती पर पूरा हुआ है।
जल जीवन मिशन में ग्रामवासियों को घर में नल से जल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर गतिविधियाँ जारी हैं। विंध्य क्षेत्र को रेल कनेक्टिविटी के साथ नये एयरपोर्ट की सौगात भी मिल रही है।पीएम ने धरती को बचाने और पर्यावरण-संरक्षण के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। प्रदेशवासी पर्यावरण-संरक्षण और धरती की सेहत में सुधार के लिए संकल्पित हों।
गिरिराज सिंह भी हुए शामिल
वहीं इस आयोजन में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में पधार कर प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामवासियों का उत्साह बढ़ाया है। यह इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी गांव, गरीब और किसान से निकट से जुड़े हैं। उन्होंने पंचायती राज और ग्रामीण विकास की बेहतरी के लिए निरंतर प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्बन न्यूट्रल पंचायत, पानीयुक्त गांव, ग्रीन पंचायत के माध्यम से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की। बता दें कि पीएम मोदी ने आज वर्चुअली मध्य प्रदेश को कई सौगाते दी हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines