MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल से पहले पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम ने बीजेपी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं पीएम से पहले सीएम शिवराज ने भी अपनी बात कही। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
हम सौभाग्यशाली कि हमारे पीएम मोदीजी है
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया, हम सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हम सौभाग्यशाली हैं कि हम ऐसे समय में काम कर रहे हैं, जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।’
मोदी नाम आज मंत्र बन गया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मोदी नाम आज मंत्र बन गया है। जहां मोदी जी जाते हैं, वहां दुनिया झूम जाती है। पीएम मोदी ने जब अमेरिका की संसद में भाषण दिया तो 79 बार सांसदों ने ताली बजाई और 15 बार खड़े होकर मोदी जी को सम्मान दिया। भारतीय जनता पार्टी का काम मतलब भारत का काम हो गया है। जब हम भाजपा का काम करते हैं तो केवल एक दल नहीं, बल्कि देश के लिए और विश्व के लिए काम करते हैं। मोदी जी हमारे गाइड भी हैं और बड़े भाई भी हैं। उनका नेतृत्व हमें आगे ले जा रहा है।’
बूथ जीता तो चुनाव जीतेंगे
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आप सौभाग्यशाली हैं जो अपने परिश्रम के आधार पर पीएम मोदी से संवाद के लिए चुने गए हैं। कभी स्वामी विवेकानंद जी (नरेंद्र) ने कहा था कि भारत विश्वगुरु का पद हासिल करेगा। एक नरेंद्र यह हैं, जिनके नेतृत्व में उनकी बात साकार हो रही है। आने वाले 5 विधानसभा के चुनाव हैं, उसके लिए संकल्प लेंगे कि अपने बूथ को जिताएंगे। बूथ जीता, तो चुनाव जीतेंगे। हम संकल्प लेंगे कि 5 राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में मोदी जी एक बार फिर देश का नेतृत्व करेंगे।’
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
21 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines