MP News: भोपाल और इंदौर में मेट्रो चलने का इंतजार सभी को है, इस बीच चुनावी साल में एक बार फिर मध्य प्रदेश में मेट्रो पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता मेट्रो को अपना-अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस के नेता ने इंदौर में बीजेपी पर निशाना साधा, तो शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी मेट्रो शुरू होने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
दरअसल, एक तरफ कांग्रेसी मेट्रो को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता रहे हैं, दूसरी तरफ बीजेपी इसे अपना प्रोजेक्ट बताकर 2016 में केबिनेट में पास करना बता रही है। लेकिन कांग्रेस नेता ने दावा किया है सितंबर में बीजेपी मेट्रो का ट्रायल रन शुरू नहीं करवा सकती है, क्योंकि धरातल पर मेट्रो का 41 प्रतिशत ही अब तक हो सका है, अगर सितंबर में बीजेपी मेट्रो का ट्रायल रन शुरू करती है तो नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को कांग्रेस नेता एक लाख का इनाम देंगे।
जनवरी में शुरू होगी मेट्रोः भूपेंद्र सिंह
कांग्रेस नेता के आरोपों पर शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पलटवार किया उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार में 2016 में ही मेट्रो का प्रस्ताव पास कर दिया गया था और 2018 में जब कांग्रेस की सरकार आई तो कांग्रेस ने मेट्रो के लिए फंड तक नहीं दिया, लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सरकार में हमने मेट्रो के लिए फंड निकाला है और इसको सितंबर में ही ट्रायल रन शुरू कर कर जनवरी से इंदौर और भोपाल में मेट्रो शुरू कर दी जाएगी। हमें कांग्रेस के इनाम की जरूरत नहीं है।’
इंदौर-भोपाल में जारी है मेट्रो का काम
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में मेट्रो चलाने का काम जारी है। हालांकि अब तक दोनों ही शहरों में मेट्रों की शुरुआत नहीं हो पाई है। लेकिन चुनावी साल में यह मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines