MP Politics: बुंदेलखंड अंचल में तीन मंत्रियों के बीच खींचतान की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद संगठन के नेताओं ने भी मामले में दखल दिया था। वहीं अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इन मंत्रियों के साथ बैठक करके आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम के साथ हुई मंत्रियों की बैठक
सीएम शिवराज के साथ मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के साथ बैठक की है। बताया जा रहा है कि चारों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक कई मसलों पर चर्चा हुई है। जिसमें सबकों मिलकर तालमेल से काम करने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में सागर विधायक शैलेंद्र जैन और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी मौजूद थे।
मंत्रियों ने नहीं कही कोई बात
हालांकि बैठक के बाद मंत्रियों ने किसी प्रकार की कोई बात नहीं कही है। सभी ने चुप्पी साध ली। लेकिन मंत्री गोपाल भार्गव ने विवाद की खबरों को निराधार बताया है। वहीं विधायकों ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मिले थे। लेकिन मुलाकात की खबर को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया है।
पिछले दिनों आई थी विवाद की खबर
दरअसल, पिछले दिनों सागर जिले में तीनों मंत्रियों के बीच आपसी विवाद की खबर सामने आई थी। तब मंत्रियों ने विधायकों के साथ सीएम से मुलाकात की थी। जिसमें सागर जिले के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी शामिल हुए थे। ऐसे में अब सीएम ने सभी के साथ बैठक करके आपसी समनव्यय बनाने की कोशिश की है।
बता दें कि सागर जिले से शामिल तीनों मंत्री शिवराज सरकार के सीनियर मंत्री हैं। जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों के साथ-साथ दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में पकड़ है। ऐसे में अगर तीनों मंत्रियों में तालमेल नहीं बनेगा तो यह पार्टी के लिए समस्या खड़ा हो सकता है। ऐसे में पार्टी अभी से तालमेल बनाने में जुटी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines