विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत बैतूल जिले के कुंड बकाजन में कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज का गुस्सा गड़बड़ी और लापरवाही करने वाले अफसरों पर फूट पड़ा। सीएम ने मंच से ही 4 अफसरों को एक के बाद एक सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया।
मामा की सरकार तो जनता के लिए है
सीएम शिवराज ने कहा कि “मामा की सरकार तो जनता के लिए है। जो जनता के लिए अच्छा कर रहा है उसे हम पुरस्कार देते हैं, लेकिन अगर किसी के गड़बड़ी के कारण जनता को परेशानी हो, तो बताओ उसे दंड दिया जाना चाहिए या नहीं …? इसलिए इस बिजली की समस्या के लिए दो लोग जवाबदार हैं। एक पवन बारस्कर जेईएमपीईबी चीचली और दूसरे है जेई साईंखेड़ा इन दोनों को मैं तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करता हूं। पूरे प्रदेश को मेरा यह मैसेज है। जनता को अगर कहीं दिक्कत हुई तो मामा उसे छोड़ेगा नहीं!
माइनिंग अफसर और बैतूल जिले के सीएमएचओ सस्पेंड
इतना ही नहीं सीएम ने ये भी कहा कि आज मैं यहां आया तो माइनिंग की शिकायत मिली। बैतूल जिले के माइनिंग अफसर को मैं सस्पेंड कर रहा हूं और एक चीज और मुझे पता चली है, बैतूल जिले के सीएमएचओ को भी तत्काल प्रभाव से मैं सस्पेंड कर रहा हूं। इससे पहले गुरुवार को भी बड़वानी पहुंचकर मंच से ही जिला जनपद पंचायत CEO राजेंद्र दीक्षित को सस्पेंड किया था।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
23 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines