Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 अगस्त को प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट दे सकते हैं। आज राजधानी भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। यह आयोजन 11 बजे भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किया गया है।
राशि बढ़ाने का कर सकते हैं ऐलान
बताया जा रहा है कि आज के लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 1250 या फिर 1500 रुपए करने की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जबकि सीएम योजना की हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। ऐसे में सबकी निगाहें आज सीएम शिवराज पर टिकी हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली योजना जारी करते वक्त ही राशि बढ़ाने की बात कही थी। फिलहाल हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। लेकिन सीएम शिवराज ने इसे बढ़ाकर 3000 रुपए तक करने का ऐलान किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आज राशि एक चरण में बढ़ाई जा सकती है।
तीन किस्ते हो चुकी हैं जारी
फिलहाल लाड़ली बहना योजना की तीन किस्ते जारी हो चुकी हैं, सीएम शिवराज ने 10 जून को सबसे पहले जबलपुर से योजना की पहली किस्त जारी की थी, जबकि दूसरी किस्त 10 जुलाई को इंदौर से जारी की थी। वहीं 10 अगस्त को योजना की तीसरी किस्त जारी की गई थी। जबकि अब महिलाओं को चौथी किस्त का इंतजार है।
ये भी देखें: September में Bhopal और Indore मेट्रो का ट्रायल रन होगा.CM Shivraj ने किया मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines