Shivraj Cabinet: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी को सभी मंत्रियों को भोपाल में रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाओं बाजार गर्म है।
19 फरवरी को सभी मंत्री भोपाल में रहेंगे
शिवराज सरकार के सभी मंत्री और विधायक फिलहाल विकास यात्रा में बिजी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी तक सभी मंत्रियों को भोपाल में रहने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच सीएम ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की है, जिससे सियासी गलियारों में एक बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
लंबे समय से टल रहा मंत्रिमंडल विस्तार
सीएम शिवराज के मंत्रियों को भोपाल बुलाने के फैसले को मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तो लंबे समय से चल रही हैं। लेकिन अब तक विस्तार हुआ नहीं है। फिलहाल शिवराज सरकार में चार मंत्रियों की जगह खाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि यह मंत्रियों को किस लिए भोपाल बुलाया गया है। इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।.
और पढ़िए –MP Politics: सीएम शिवराज ने सिंधिया को लेकर कही बड़ी बात, जानिए क्यों चर्चा में है यह बयान
विकास यात्रा का लिया जाएगा फीडबेक
हालांकि यह भी चर्चा हो रही हैं कि मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों से प्रदेश में जारी विकास यात्रा का फीडबेक भी लेंगे। क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित सभी विधायक और मंत्री विकास यात्राओं में बिजी है। इसके अलावा सीएम शिवराज के पौधारोपण अभियान को भी दो साल पूरे हो गए हैं, जिसको लेकर भी भोपाल में बड़ा आयोजन किया जाना है।
बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों को 19 फरवरी के दिन भोपाल में 12 घंटे तक रहने के निर्देश दिए गए हैं। 19 फरवरी को सुबह 9 से रात 9 बजे तक सभी मंत्रियों को भोपाल में रहना होगा, खास बात यह है कि 19 फरवरी को रविवार है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दिन प्रदेश में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सीएम शिवराज मंत्रियों के साथ रात्रिभोज भी करेंगे, इस दौरान बीजेपी के बड़े नेता भी हो सकते हैं शामिल
और पढ़िए –MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज OBC नेता का इस्तीफा, शिवराज-सिंधिया BJP में करा सकते हैं शामिल
सिंधिया समर्थक मंत्री ने दिया बड़ा बयान
वहीं इस मुद्दे पर जब सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से सवाल किया गया तो उनका कहना है कि ‘मंत्रिमंडल में फेरबदल करना, मंत्रियों को हटाना और टिकट काटना पार्टी का और पार्टी के नेतृत्व का विशेषाधिकार है, पार्टी जो पार्टी निर्णय लेगी वह सभी को स्वीकार है, पार्टी नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। पार्टी जो भी करेगी सही करेगी।’ यही वजह है कि इस बैठक को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines