MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अंदाज हमेशा जुदा रहता है। वह कई बार अपना सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिलने पहुंचे जाते हैं। उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। जहां वह शहडोल में एक महिला के पास पहुंच गए जो जामुन बेच रही थी। सीएम ने महिला से जामुन भी खरीदे जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
सीएम ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन
दरअसल, शहडोल दौरे पर सीएम शिवराज ने सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख खुद को रोक न सके। मुख्यमंत्री पैदल सड़क पार कर जामुन बेच रही अम्मा के पास पहुंचे, जामुन चखे और उनके हाल- चाल भी जाने। इस दौरान जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश मुख्यमंत्री भी दिखे। इस बीच मुख्यमंत्री ने वहां छोटे- छोटे बच्चों से भी बातें की।
पीएम के दौरे की तैयारियों में जुटे सीएम
बता दें कि सीएम शिवराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में उन्होंने रविवार को शहडोल का दौरा किया। सीएम पकरिया गांव भी पहुंचे जहां कल पीएम मोदी आएंगे। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल-चाल जान आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ फोटो भी खिंचाईं।
बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल जिले के दौरे पर भी आ रहे हैं। जहां पकरिया गांव भी जाएंगे। इस दौरान वह आदिवासी परिवार के साथ भोजन करेंगे और शहडोल सिकल सेल एनमिया अभियान की शुरुआत भी करेंगे।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
18 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines