MP Patwari Recruitment: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। गुरुवार को राजधानी भोपाल और इंदौर में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंहच चौहान ने भर्ती परीक्षा की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा उन्होंने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जबकि इस मामले में अब बीजेपी और कांग्रेस भी आमने-सामने नजर आ रही है।
विधायक के कॉलेज की होगी जांच
वहीं एक विधायक के कॉलेज में एक साथ सात टॉपर आने के बाद भी मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीएम शिवराज ने विधायक के कालेज में बने परीक्षा केंद्र के परिणाम की नए सिरे से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से इस ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी कर भर्ती करने का प्रयास किया गया है। व्यापक गड़बड़ियों को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया की सीबीआइ से जांच कराए जाने की मांग की है।
वहीं बीजेपी का कहना है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उचित कार्रवाई की है जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बता दें कि इस मामले में जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस ने इस मामले को प्रदेश में व्यापम की तरह घोटाला बताया है।
प्रदर्शन की दी चेतावनी
इसके अलावा गुरुवार को मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा समेत अन्य भर्ती में धांधली के आरोप लगाते हुए राजधानी भोपाल और इंदौर में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। भोपाल में कर्मचारी चयन मंडल के सामने बड़ी संख्या में पटवारी अभ्यर्थी जुटे, जबकि इंदौर में कलेट्रेट का घेराव करने की कोशिश की गई। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जांच नहीं हुई, तो एक सप्ताह बाद भोपाल के जंबूरी मैदान पर आंदोलन करेंगे।
नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना
वहीं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी पटवारी परीक्षा मामले पर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट कराया है। कांग्रेस को मेरी खुली चुनौती है, खुले मंच पर सामने आए हम एक-एक सवाल का है जवाब देंगे। क्योंकि ये लोग युवाओं को भ्रमित करने की राजनीति कर रहे हैं। क्योंकि जनाधार खो चुकी कांग्रेस युवाओं के भविष्य के सदस्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है।’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines