MP News: बुंदेलखंड अंचल के सागर में आयोजित संत रविदास महाकुंभ में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया। सीएम शिवराज ने कहा मध्य प्रदेश में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदासजी महाराज का भव्य और विशाल मंदिर बनाया जाएगा। चुनावी साल में सीएम शिवराज का यह ऐलान अहम माना जा रहा है।
सागर के मकरोनिया में बनेगा मंदिर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘संत रविदासजी महाराज का जो मंदिर बनाया जाएगा, उसके लिए सागर के मकरोनिया के बरदुआं में जमीन भी देख ली गई है। इस मंदिर में संत रविदास महाराज के पूरे जीवन का वर्णन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि रविदास महाराज का जन्म काशी में हुआ था, ऐसे में काशी के लिए एक तीर्थयात्रा ट्रेन भी चलाई जाएगी। ताकि सभी लोग उनके तीर्थ पर जा सके।’
और पढ़िए –MP Politics: कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, कमलनाथ के खिलाफ चल रहा षड़यंत्र
SC बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ी
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने मंच से नीचे आकर संतों पर पुष्प वर्षा की और कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सीएम शिवराज ने SC बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाने का ऐलान भी किया, सीएम ने कहा कि SC बच्चों की स्कॉलरशिप 6 लाख से बढ़ाकर अब 8 लाख रुपए की जाएगी।
और पढ़िए –कमलनाथ बोले-मैंने जीवन में काफी कुछ प्राप्त कर लिया है, जानिए क्यों कही यह बात
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि ‘संत रविदासजी ने सीख दी थी कि सभी को एक समान और बराबर मानों। लेकिन कांग्रेस सिर्फ SC समर्थन की बड़ी-बड़ी बातें करती है, कांग्रेस ने SC वर्ग को क्या दिया है। आज तक नहीं बताया। लेकिन हमने जो किया वह हमारा कर्तव्य था। आज बीजेपी विकास यात्राएं निकाल रही हैं, यह यात्रा गांव- गांव जा रही हैं। अगर कोई वंचित रह गया हो तो हर एक का नाम विकास यात्रा में ही जोड़ दिया जाएगा।
बता दें कि चुनावी साल में सागर में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। इस आयोजन में SC वर्ग से जुड़े बीजेपी के सभी नेता शामिल हुए, जिनमें बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, लाल सिंह आर्य, मंत्री तुलसी सिलावट, जगदीश देवड़ा, प्रभुराम चौधरी सहित कई नेता शामिल हुए।.
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
23 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines