हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चीतों की लगातार मौतों के बाद CM शिवराज अलर्ट, एक्शन प्लान होगा तैयार, बनाई स्टीयरिंग कमेटी

विज्ञापन
cm shivraj

Kuno Cheetah Death: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की लगातार हो रही मौत से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम शिवराज ने भी मादा चीता ज्वाला के दो शावकों की मौत के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें चीतों को बचाने के लिए चीता परियोजना संचालन समिति का गठन किया गया है।

चीतों को बचाने होगा एक्शन प्लान

बताया जा रहा है कि ग्लोबल टाइगर फोरम के चेयरमैन राजेश गोपाल की अगुवाई में यह कमेटी बनाई गई है। जहां 11 सदस्यीय कमेटी कूनो में चीतों को बचाने का एक्शन प्लान तैयार करेगी। यह कमेटी ही अब चीतों को लेकर भी फैसला करेगी। कमेटी में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के चीता विशेषज्ञों को भी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

कल हुई थी दो शावकों की मौत

बता दें कि कल कूनो नेशनल पार्क में कल दो शावक चीतों की मौत हुई थी। अब तक कूनो नेशनल पार्क में 6 चीतों की मौत हो चुकी है, जिसमें तीन शावक हैं। अब कूनो में 17 वयस्क और एक शावक चीता मौजूद है। यानि कुल संख्या 18 है। जिसमें से 1 शावक चीते का भी इलाज जारी है।

विज्ञापन

सीएम शिवराज ने चीते के शावकों मौत के मामले में अफसरों पर नाराजगी भी जताई है। सीएम ने वन विभाग के अफसरों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि चीतों की मॉनिटरिंग में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और श्योपुर कूनो पालपुर के अधिकारियों को हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश भी दिए है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola