CM Shiv Raj Singh Chouhan Latest Update MP Election 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर के लाड़कुई में थे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने मध्यप्रदेश की राजनीति की परिभाषा बदल दी है। मेरे लिए सियासत का मतलब जनता की सेवा ही है। जनता मेरे लिए भगवान समान है। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं। इस दौरान वे बहुत भावुक हो गए। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा भैया आपको नहीं मिलने वाला मैं चला गया तो बहुत याद आऊंगा। सीएम शिवराज के इस बयान को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
बारिश से बर्बाद हुई फसलों की कराई जाएगी गिरदावरी
सीएम शिवराज लाड़कुई में तेंदुपत्ता संग्राहक लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने यहां 154 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के जीवन को बदला जा रहा है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। गांवों में सड़कों का जाल बिछा दिया है। मेडिकल,इंजीनियरिंग समेत कई काॅलेज बन रहे हैं। जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई-बहनों को जूते, चप्पल, पानी की कुप्पी, महिलाओं को साड़ी समेत सभी सामग्री दी जा रही है। लाड़ली बहनों के खाते में हर माह धनराशि डाली जा रही है।
सीएम ने बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि सोयाबीन की फसल को कोई नुकसान हुआ है तो जल्द ही गिरदावरी करवाकर राहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही मुझे काम करने की शक्ति देता है। इसलिए जनता के कार्यों में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
नवंबर में प्रस्तावित हैं चुनाव
बता दें कि एमपी में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बीच भाजपा ने 78 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने दूसरी सूची में 3 केंद्रीय मंत्रियों और 7 सांसदों को मैदान में उतारा है। अटकलें यह भी लगाई जा रही है चुनाव जीतने के बाद सीएम किसी और को बनाया जा सकता है। इस बीच कई सर्वे भी सामने आए हैं जिसमें कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
23 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
23 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines