CM Shiv raj Singh Chouhan Latest News MP Assembly Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने 78 उम्मीवारों की तीन सूची जारी की है। चुनाव में सीएम शिवराज की भुमिका अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच उनके बयान जबरदस्त सियासी चर्चा बटोर रहे हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों के बीच सीएम ने मंगलवार को बुधनी के सातदेव गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मैं बुधनी से चुनाव लडूं या फिर कहीं और से। सीएम ने जब यह सवाल किया तो जनसभा में मौजूद लोगों ने सीएम जिंदाबाद के नारे लगाए।
भाषण देते हुए हो गए भावुक
सीएम शिवराज मंगलवार को बुधनी क्षेत्र के ग्राम सातदेव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चुनाव लडूं की नहीं, यहां से लडूं के नहीं। इस दौरान पूरा पंडाल मामा-मामा के नारों से गूंज उठा। इस दौरान सीएम शिवराज भावुक हो गए। इससे पहले उन्होंने सीहोर में बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसा भैया कहीं नहीं मिलेगा। जब मैं चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा। इस भाषण के दौरान भी वे रोने लगे थे।
विदिशा से लड़ सकते हैं चुनाव!
बता दें कि पार्टी अभी तक चुनाव को देखते हुए तीन सूचियां जारी कर चुकी हैं। लेकिन तीनों ही सूचियों में शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि क्या पार्टी इस बार उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी या नहीं। पार्टी सूत्रों की मानें तो सीएम इस बार विदिशा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी का इस बार के चुनाव में 2018 में हारी हुई सीटों पर ज्यादा फोकस है। पार्टी ने अपनी पहली तीनों सूचियों में अधिकतर उम्मीदवार उन सीटों पर उतारे हैं जो चुनाव हार चुके हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
18 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines