हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए विदेश जाएंगे या नहीं? जानिए क्या बोले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Regional Investor Summit: रीजनल इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस बार कॉन्क्लेव में IT, MSME , टूरिज्म से जुड़े उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Regional Investor Summit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज की शुरुआत की। इस सीरीज के तहत प्रदेश में अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया है। इस सीरीज का 5वां आयोजन 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में किया जाएगा। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस बार के रीजनल इन्वेस्टर समिट में किन बातों पर खास फोकस रहेगा।

निवेश के लिए विदेश जाएंगे सीएम

रीजनल इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस बार कॉन्क्लेव में IT, MSME , टूरिज्म से जुड़े उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में बड़े और छोटे उद्योग को एक साथ लगाया जाएगा। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर सुधरे इसके लिए लगातार लगी हुई है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए वह विदेश भी जाएंगे। फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए वह विदेश जाएंगे। दरअसल, सीएम मोहन यादव यूके में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जल्द बढ़ेगा मेडिकल टूरिज्म! मुख्यमंत्री मोहन यादव का दावा, जानिए कैसे?

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी की नौकरी के लिए प्रदेश के युवाओं को विदेश न जाना पड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव चल रहे है बार बार चुनाव होने से ध्यान बटता है। बीजेपी महाराष्ट्र, झारखंड समेत मध्य प्रदेश की सीटों पर हो रहे उपचुनाव भी जीतेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड का प्रचार खत्म कर रात को विजयपुर वापस आएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें