CM Mohan Yadav Visited Kolkata: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रह हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव सीरीज की शुरुआत की। इसके अलावा सीएम मोहन यादव प्रदेश के सभी बड़े शहरों में जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव इन शहरों के फेमस उद्योगपतियों के साथ मुलाकात कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव आज कोलकाता के एक दिवसीय दौरे पर गए हैं। यहां वह देश-विदेश के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।
कोलकाता में हो रहा इन्वेस्टर मीट
कोलकाता के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित इन्वेस्टर मीटिंग में देश-विदेश से करीब 350 डेलीगेट्स, 60 से अधिक चीप गेस्ट और 8 से ज्यादा देशों के कांसुलेट और प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए इस इन्वेस्टर मीटिंग को लेकर काफी बातें की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी के साथ विकास राह पर बढ़ रहा है। प्रदेश में लगातार निवेशक समिट का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसके जरिए अलग-अलग सेक्टर के उद्योगपति निवेशकों राज्य में निवेश कर रहे हैं। इससे राज्य में काफी ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबकी कोशिश जरूरी’, कॉन्वोकेशन’ में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
स्थानीय निवेशकों के साथ होगा बैठक
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि उन्हें संतोष है कि पिछले बार बेंगलुरु, उसके पहले मुंबई और इसी क्रम में अब उन्हें कोलकाता जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने बताया कि वह कोलकाता से उद्योगपतियों के साथ चर्चा करने के बाद राज्य में वापस आकर स्थानीय निवेशकों के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। इस बैठक में निवेशकों की समस्या दूर करेंगे और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
18 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines