हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उत्तर प्रदेश के यादव महाकुंभ में पहुंचे MP के मुख्यमंत्री CM मोहन, बोले- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाई-भाई है

CM Mohan Yadav Visit Lucknow: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित यादव महाकुंभ में पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने ने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाई-भाई है।

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के यादव महाकुंभ में पहुंचे CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Visit Lucknow: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक ओर जहां राज्य के विकास के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं, वहीं वह लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी जिम्मेदारियों को बाखूबी निभा रहे हैं। इसी सिलसिले में मोहन यादव रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां गुडौरा मैदान में आयोजित यादव महाकुंभ को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की राजनीतिक की गर्मी बढ़ा दी है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाई-भाई है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर काफी तीखे हमले किए और बताया कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई शुरुआत सबसे पहले अखिलेश यादव ने दी थी।

सीएम मोहन यादव का संबोधन

यादव महाकुंभ को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश का ऐसा प्रदेश है जहां ‘जय यादव जय माधव’ में सब कुछ आ जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से विशेष लगाव है, क्योंकि उनके परिवारजन आजमगढ़ के थे, इसके अलावा सीएम मोहन यादव ससुराल भी उत्तर प्रदेश में ही है। इसके साथ ही सीएम मोहन यदव ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में बुलडोजर कार्रवाई शुरुआत सबसे पहले अखिलेश यादव ने दी थी। सीएम यदव ने कहा कि अखिलेश यादव ने सीतापुर के विधायक को नस्ते नाबूत कर दिया और अपने ही परिवार को ही दबाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 का समापन, CM मोहन यादव बोले- खुशहाल जीवन के लिए उद्योग-निवेश जरूरी

भाई-भाई है मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाई-भाई हैं। मुझे बुलाया जाएगा, मैं आता रहूंगा। जिनके पेट में दर्द होता है तो होता रहेगा। भाजपा की सरकार चित्रकूट को भी तीर्थ स्थल बनाएगी। आधा चित्रकूट उत्तर प्रदेश और आधा चित्रकूट मध्य प्रदेश में आता है। दोनों सरकारें मिलकर इस तीर्थ स्थल पर काम करेंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola