CM Mohan Yadav in Jijamata Samman Ceremony: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए उनकी सरकार हर मुमकिन और जरूरी कदम उठा रही है। इसी के तहत राज्य के रवींद्र भवन में जीजामाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिजामाता ने हम सभी को सिखाया है कि दृढ़ संकल्प और साहस के साथ असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं और नीतियों का जिक्र किया।
माताओं का अहम योगदान
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिजामाता राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर काम कर रही है। जिजामाता सम्मान समारोह समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से ही किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल हासिल करता है, तो यह सिर्फ उस खिलाड़ी की मेहनत नहीं होती, बल्कि उस खिलाड़ी को तैयार करने वाली मां का भी अहम योगदान होता है, जिसके त्याग, बलिदान, समर्पण, साधना, भावना और परिश्रम से एक खिलाड़ी बनकर तैयार होता है। भारत को भारत बनाने में और खिलाड़ी को खिलाड़ी बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे ऊपर है। परिवार बच्चों का पहला ट्रेनिंग सेंटर होता है और माताएं यह काम बखूबी करती हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: सिंहस्थ महाकुंभ से उज्जैन बनेगा वैश्विक धार्मिक Tourist Destination
क्या नई राष्ट्रीय खेल नीति
इस दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस देश को सम्मान और अभिमान बढ़ाने में नारी शक्ति का खास योगदान है। हमारी संस्कृति और हमारी प्रकृति में खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार नई राष्ट्रीय खेल नीति पर अमल करते हुए देश के लिए अधिकाधिक ओलम्पिक मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को तैयार करेगी। इस नीति के जरिए 9 से 15 साल के किशोरवय खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
स्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 hr agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines