दूषित पानी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, अपर आयुक्त समेत इन अधिकारियों पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम मोहन ने कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिराई.

Mohan Yadav
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में दूषित पानी के चलते करीब 5 की मौत और 40 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम मोहन ने कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिराई.

पानी लाइन की मरम्मत जारी


वहीं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर के भगीरथपुरा में जहां से दूषित पानी लाइन में मिला था उससे अब ठीक कर के बंद कर दिया गया है और क्षेत्र में सभी जहां लीकेज चेक करने का काम जारी है. भगीरथपुरा क्षेत्र के लोगों को नल से आने वाले पानी के इस्तेमाल से रोका गया है. लोगों से कहा गया है कि पानी को पीने के लिए यूज नहीं करना है. इस बीच दूषित पानी के खिलाफ लोगों का आक्रोश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को महिलाएं पानी की टंकी पर पहुंच गईं और आयुक्त-अप्रयुक्त मुर्दाबाद के पोस्टर दिखाए गए.

Advertisment

इन अधिकारियों पर गिरी गाज


दूषित पानी मामले में जिन अधिकारियों पर गाज गिरी है, उनमें इंदौर नगर निगम के आयुक्त- अपर आयुक्त और इंजीनियर शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त को हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने का निर्देश दिया है. रिक्त हुए इन पदों पर तत्काल प्रभाव से नए अधिकारियों की नियुक्ति के भी निर्देश दिए गए हैं. जबकि नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ