CM Mohan Yadav Gujarat Inspiration: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तेजी के साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए वह राज्य में कई तरह के इंवेस्टमेंट इवेंट का आयोजन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास पर बात करते हुए बताया कि वह प्रदेश के विकास के लिए वह गुजरात से प्रेरणा लेते हैं। सीएम मोहन यादव ने यह बात इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही है।
गुजरात से लेते हैं विकास की प्रेरणा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में राज्य के अधिकारियों के साथ गुजरात का दौरा किया गया। गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि कई मामलों में गुजरात देश के बाकी राज्यों से काफी आगे है। गुजरात की नीतियां काफी प्रभावशाली हैं। हम लोगों ने उनकी इन नीतियों को समझा और मध्य प्रदेश में भी उन्हें लागू करने की योजना बना रहे हैं। ताकि राज्य का विकास तेजी से हो सके।
इंदौर से BRTS हटाने की तैयारी शुरू
उन्होंने BRTS को लेकर भी बात की और कहा कि इंदौर में BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को लेकर लोगों की समस्याओं पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया है। उन्होंने आगे कहा कि भोपाल में BRTS हटाने के बाद ट्रैफिक की परेशानियों में काफी सुधार दिखा है। इसके बाद से भोपाल में लोगों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इंदौर के लोग भी BRTS को लेकर लगातार शिकायतें कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम और असुविधा के चलते इसे हटाने की मांग बढ़ रही है। राज्य सरकार BRTS हटाने के लिए कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी। लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने इसे हटाने का फैसला लिया है। अब देखना यह होगा कि इस मुद्दे पर कोर्ट और प्रशासन का अगला कदम क्या होता है?
यह भी पढ़ें: ‘जमीनी स्तर पर हो योजनाओं के परिणामों का मूल्यांकन’, समीक्षा बैठक में बोले MP राज्यपाल पटेल
झारखंड और महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत का दावा
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने झारखंड और महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि पूरे देश में बीजेपी के पक्ष में माहौल बना हुआ है। महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वहीं झारखंड में भी भाजपा को जीत हासिल होगी। जनता का समर्थन भाजपा के साथ है, जो साफ तौर पर दिख रहा है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
7 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
11 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
11 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
11 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
17 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines