CM Mohan Yadav Special Message to MP People: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद प्रदेश की जनता को संदेश दिया है। अपने संदेश सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार मध्य प्रदेश का बजट अगले 5 सालों में दो गुना करने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भी राज्य सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर का लक्ष्य 64 हजार 738 करोड़ रुपये रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने युवा शक्ति मिशन के जरिए प्रदेश के युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल और सशक्त बनाने का संकल्प है।
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण
भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में शामिल है। आर्थिक सर्वक्षण में मध्य प्रदेश से जुड़े कई विषयों को शामिल किया गया है, इसमें दलहन प्रोडक्शन, सोयाबीन प्रोडक्शन, नदी जोड़ो अभियान, चना और गेहूं के प्रोडक्शन शामिल हैं।
गरीब कल्याण मिशन
मध्य प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन पर लगाताकर काम कर रही है। इस मिशन का ब्यूप्रिंट मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवम्बर से लागू किया जाएगा। युवा शक्ति मिशन के तहत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास की कार्योजना तैयार कर मिशन मोड में कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा झंडा, देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कही ये बात
नारी सशक्तिकरण मिशन
नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत बालिका शिक्षा, लाडली लक्ष्मी योजना, लाइली बहना योजना, लखपति दीदी योजना महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण आदि कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाएंगे। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत सरकार कृषि एवं उद्यानिकी को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में कार्य करेगी। किसानों को राहत एवं कृषि की पैदावार बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
5 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
5 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines