CM Mohan Yadav Sing ‘Ek Hazaaron Mein…’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को सतना के चित्रकूट में आयोजित आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की सभी लाडली बहनों का आभार जताया। साथ ही रक्षाबंधन से पहले उनके खाते 1500 रुपये ट्रासफर किए। इसमे से 1250 रुपये लाडली बहना योजना के थे और 250 रक्षाबंधन के लिए थे। इस दौरान सीएम मोहन ने सभी लाडली बहनों के लिए स्टेज पर गाना भी गाया।
CM मोहन ने मंच पर गाया ‘एक हज़ारों में मेरी बहना…’
कार्यक्रम में प्रदेश की लाडली बहनों से मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक विशाल राखी गिफ्ट की। इस दौरान सीएम मोहन यादव भावुक हो गए, उन्होंने बहनों की इस राखी को स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने मंच पर प्रदेश की सभी बहनों के लिए ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’ गाना गाया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के परस्पर संबंधों के लिए बहुत खास है। हमारे यहां साल से ये परंपरा रही है कि हम त्योहारों के जरिए लोगों के साथ भी संबंधों का निर्वाह करते है। भारतीय संस्कृति में बहनें अपने भाई के साथ हमेशा रिश्ता बनाए रखती है, फिर चाहे उनकी शादी ही क्यों न हो जाए।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के नक्शे कदम पर मोहन सरकार, मिली ये नई जिम्मेदारी
पूरे महीने मनाएंगे रक्षाबंधन
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि अक्सर विपक्ष में बैठे लोग कहते हैं कि लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं उन सभी कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार में यह योजना कभी बंद नहीं होगी। ये सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि भाई और बहनों के बीच का रिश्ता है, जो किसी के कहने पर नहीं टूटेगा। प्रदेश की 1 करोड़ 39 लाख बहनों से हमारी सरकार को असीम प्यार मिला है। इसके साथ ही उन्होंने वैसे रक्षाबंधन 19 अगस्त को है, लेकिन हम पूरे महीने यह त्योहार मनाएंगे, क्योंकि हमे प्रदेश की लाखों बहनों से राखी बंधवानी है।
संबंधित खबरें
सीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
3 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
3 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
5 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
18 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines