Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य के सभी संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहे हैं। अब तक प्रदेश में कुल 4 संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। अलावा सीएम मोहन यादव प्रदेश के बाहर महानगरों में निवेश के लिए रोड-शो करते हैं, जिसे देशभर से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। अब राज्य में 5वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन की तैयारी चल रही है, जो 7 दिसम्बर को नर्मदापुरम में संभाग में होगा। यह क्रम फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट तक इसी तरह जारी रहेगा।
इन सेक्टर के उद्योग पर रहेगा फोकस
नर्मदापुरम में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में निवेशकों को नर्मदापुरम क्षेत्र की संभावनाओं से जोड़ा जाएगा। राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत और बेहतर करने के लिए सभी सेक्टर्स के उद्योगपतियों को इस कॉन्क्लेव आमंत्रित किया गया है। इस कॉन्क्लेव में IT, हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म, भारी उद्योग, MSMEs, लघु कुटीर उद्योग सहित सभी प्रकार के उद्योगों पर फोकस रहेगा। इन धंधों के जरिए राज्य के लोगों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के पैदा होंगे। राज्य सरकार को इन सभी कोशिशे के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए विदेश जाएंगे या नहीं? जानिए क्या बोले CM मोहन यादव
रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे मध्य प्रदेश के युवा
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि वह राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए इसी महीने में विदेश भी जाने वाले हैं। वहां वह विदेशी उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए प्रत्साहित करेंगे। साथ ही उन्हें राज्य सरकार की नीतियों और प्रदेश के औद्योगिक वातावरण के बारे में भी बताएंगे। प्रदेश में बेहतर आर्थिक वातावरण बने, लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें, युवाओं को अपनी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी के अनुसार लोकल लेवल पर काम मिलें, उन्हें रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
15 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
20 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
22 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines