हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बापू ने विश्व को दिया अहिंसा का संदेश...जापान दौरे पर CM मोहन यादव ने कही ये बात

CM Mohan Yadav Japan Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने जापान दौरे में टोक्यो के एडो गावा सिटी में महात्मा गांधी पार्क पहुंचे।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav Japan Visit

CM Mohan Yadav Japan Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने जापान दौरे में टोक्यो के एडो गावा सिटी में महात्मा गांधी पार्क पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्थापित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की।

यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं। इस अवसर पर वे जापान के उद्योगपतियों को निवेश का आमंत्रण देने आए हैं। क्योंकि जापान प्रौद्योगिकी दृष्टि से वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है। इसके साथ ही भारत के साथ जापान के संबंध हमेशा से प्रगाढ़ रहे हैं।

भारतीय महापुरुषों का जापान से रहा संबंध

उन्होंने कहा कि देश के कई महापुरुषों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रासबिहारी बोस, स्वामी विवेकानंद और गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर का संबंध जापान के साथ रहा है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। ऐसे में ये संबंध और प्रगाढ़ हों, म्यूचल ट्रेड बिजनेस के नए-नए रास्ते बने हैं। हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता और प्रगाढ़ हुई है। कई मोर्चों पर हम सब साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

विज्ञापन

बापू ने विश्व को दिया अहिंसा का संदेश

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि बापू का अहिंसा का सिद्धांत जापान के गौतम बुद्ध वाले मूल सिद्धांत को ही लेकर चलने वाला है। महात्मा गांधी ने भारतीय संस्कृति के मूल अहिंसा के सिद्धांत को विश्व के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में विश्व बंधुत्व की भावना को उन्होंने अपने प्रिय भजन के जरिए फैलाने का काम किया। इस अवसर पर भारतीय समुदाय के कई स्थानीय नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उनके साथ फोटो सेशन कराया।

ये भी पढ़ें-  भोपाल के पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा ने किया सरेंडर, लोकायुक्त की छापेमारी के बाद से था फरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola