CM Mohan Yadav on Rewa Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए भोपाल से रीवा पहुंच गए हैं। रीवा पहुंचने के बाद सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले महामृंजय मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से कॉन्क्लेव सफलता के आशीर्वाद मांगा। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रीवा में आज होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के जरिए मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाना हम सबका संकल्प है, राज्य सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है।
विकास है राज्य सरकार का संकल्प
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य को समृद्ध और संपन्न बनाना हमारी सरकार संकल्प है। इंडस्ट्री और इवेस्टमेंट एक्टिविज को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से ही मध्य प्रदेश में विद्यमान हैं। राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक प्रदेश के उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करना है। राज्य में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर काम कर रहे इंडस्ट्रियल ग्रुप को प्रदेश में अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Rewa Regional Industry Conclave: इस क्षेत्र को निवेश-औद्योगिक का केन्द्र बनाना चाहते हैं CM मोहन यादव
प्रदेश में निवेश की संभावनाए
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में हुए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के लिए सफल साबित हुए हैं। इन कॉन्क्लेव के जरिए से राज्य में करीब 2 लाख 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आया है, जिससे 3 लाख 25 हजार से अधिक रोजगार के मौके पैदा होंगे। निवेश की संभावनाओं के नजरिए से निवेशक और उद्योगपति मध्य प्रदेश में अपने बिजनेस के विस्तार को लेकर रुचि प्रकट कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य के युवाओं को अपनी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी के अनुरूप लोकल लेवल पर काम करने का मौका मिलेगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines