मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को लेकर गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका पालन हुआ है। कोर्ट जो कहेगा हम उस हिसाब से चलते जाएंगे। हम बता चुके हैं, हमें जो कहना है। विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस तो इस्तीफे की मांग करती रहेगी। कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं हैं। कांग्रेस के सभी मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले।
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
विजय शाह के मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘इस मामले में मैं यही कहना चाहूंगा कि कोर्ट ने जो आदेश दिया है, हमारी सरकार ने उसका पालन किया है। कोर्ट जो कहेगी उस आधार पर हम आगे चलते जाएंगे। विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले। उनके (कांग्रेस) मुख्यमंत्री रहते हुए केस चल रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ बात ही कर सकती है। कांग्रेस का साथ अरविंद केजरीवाल के साथ भी था। मुख्यमंत्री रहते हुए जब केजरीवाल जेल गए, कांग्रेस उस समय कहां चली गई थी। कांग्रेस के सभी मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस उन्हें ही देख ले।’
बता दें कि बुधवार (14 मई) को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंत्री विजय शाह के खिलाफ बीएनएनस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बुधवार की रात सीएम कार्यलाय ने एक्स पोस्ट में कहा कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विजय शाह को महिला मंत्री का मिला समर्थन
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने विजय शाह का बचाव करते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी। डिंडोरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बागरी ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा उपयोग किए गए शब्द निश्चित रूप से अनुपयुक्त थे, लेकिन उन्होंने इस पर स्पष्टीकरण दिया है और माफी भी मांगी है। बागरी ने कहा कि शब्दों की हेराफेरी जरूर हुई है, लेकिन इससे यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि विजय शाह का उद्देश्य किसी को अपमानित करना था। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी को उनके शब्दों से ठेस पहुंची है, तो वह बार-बार माफी मांगने को तैयार हैं। इससे उनकी विनम्रता और वास्तविक मंशा स्पष्ट होती है। प्रतिमा बागरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष भाजपा पर दबाव बढ़ा रहा है और विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines