CM Mohan Yadav Met Social Media Content Creators: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में युवा संवाद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के अलग-अलग जगहों से आए युवा कंटेंट क्रिएटर्स से मुलाकात की। वहीं प्रदेश के युवा कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने अंचल की प्रचलित बोलियों में तैयार किए कंटेंट को सीएम मोहन यादव के सामने शानदार तरीके से पेश किया। युवाओं के ये कंटेंट बुंदेली, मालवी, भीली, निमाड़ी और बघेली जैसी भाषाओं में थे, जिसकी सीएम मोहन यादव ने काफी तारीफ भी की।
कंटेंट क्रिएटर्स से मिले मोहन यादव
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के इन कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और विकास की प्रकिया में युवाओं को हिस्सा बनने का खास मौका मिलता है। अगर राज्य के सभी कंटेंट क्रिएटर्स इसे दायित्व मानकर काम करेंगे, तो लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने नें आसानी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सराकर द्वारा आज से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 1.5 करोड़ युवाओं को CM मोहन यादव का खास संदेश; बोले- औद्योगिक विकास को देंगे नई उड़ान
इस मिशन के तहत युवा कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के विकास में अपना खास योगदान निभा सकते हैं। युवाओं को राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया गया कि बेस्ट सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को जनसम्पर्क विभाग की तरफ से अलग-अलग केटेगिटीज में अवार्ड दिया गया।
विकास में युवाओं की भूमिका
सीएम मोहन यादव ने कहा कि भौतिक प्रगति हासिल करने के बाद भी कई देश आंतरिक स्पंदन के अभाव के कारण टिक नहीं पाए। लेकिन भारत आज वैभवशाली इतिहास और विरासत को साथ लेकर विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें युवाओं की सबसे ज्यादा बड़ी भूमिका है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines