CM Mohan Yadav in Delhi MP GIS -2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को नई दिल्ली के ताजमहल होटल में आयोजित MP GIS -2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में जाएंगे। दिल्ली के लिए रवाना होने ले पहले सीएम मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में LIT माइंडट्री का 870 करोड़ रुपये का टेक्निकल कैंपस बनाया जाएगा, इससे 10 हजार से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।
डिजिटल भारत का निर्माण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश IT और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत के डिजिटल भविष्य का निर्माण कर रहा है। IT और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के लीडिंग राज्यों में शामिल हो रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से राज्य में इस सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में 15 से अधिक आईटी पार्क और 5 आईटी एसईजेड हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में क्रिस्टल आईटी पार्क और इंफोसिस जैसी मेजर कंपनियों के सेंटर स्थापित हैं। ये IT पार्क वर्ल्ड लेवल इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त हैं, जिसमें TCS, इंफोसिस और एक्सेंचर जैसी मेजर कंपनियों की बिल्डिंग शामिल हैं।
टेक्नीकल क्रांति की लहर का नेतृत्व करेगा MP
इसके अलावा, प्रदेश में नॉलेज सिटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 जैसे आने वाले प्रोजेक्ट्स के जरिए राज्य के इको सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को IT, ITES और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के तहत चारतरफा विकास को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश टेक्नीकल क्रांति की अगली लहर का नेतृत्व करेगा। इसके लिए राज्य में वर्ल्ड क्लास IT पार्क, नॉलेज और सॉफ्टवेयर हब के साथ सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मध्य प्रदेश का बड़ा आयोजन, MP GIS 2025 को लेकर निवेशकों से वन टू वन मिलेंगे CM मोहन यादव
10 हजार से ज्यादा नौकरियां
इस दौरान सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य में 300 से अधिक तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं, जहां हर साल 50 हजार से अधिक टेक्निकल ग्रेजुएट युवा तैयार किए जाएंगे। राज्य सरकार के फोकस में बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ टैलेंट और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही इंदौर में एलटीआई माइंडट्री का 870 करोड़ रुपये का तकनीकी परिसर 10 हजार से ज्यादा नौकरियां प्रदान करेगा।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
9 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines