CM Mohan Yadav Pride of Ujjain Award: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सीएम मोहन यादव को इस्कॉन संस्था की तरफ से प्राइड आफ उज्जैन सम्मान से सम्मानित किया गया है। सीएम मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम यादव भक्तिचारू महाराज की समाधि को नमन करने के लिए इस्कॉन मंदिर पहुंचे। यहां सीएम ने राधा मदनमोहन के दर्शन कर पूजा- अर्चना की।
इस्कॉन की स्थापना 18वीं वर्षगांठ
मंदिर में राधा मदनमोहन के दर्शन और आरती करने के बाद इस्कॉन के पुजारियों ने सीएम मोहन यादव का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति भेंट किया गया। इस दौरान मंदिर में इस्कॉन की स्थापना की 18वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भक्तिचारू महाराज को बहुत याद करते हैं। उन्होंने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपादजी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनोखी पहचान दिलाई है।
उज्जैन ने श्रीकृष्ण का खास कनेक्शन
सीएम यादव ने यह भी कहा कि उज्जैन वह जगह है जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के कई प्रसंग उज्जैन से जुड़े हैं, जो कि अत्यंत प्रेरणादायी हैं। सीएम मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में करोड़ों रुपये के विकास कार्य की सौगात दी थी, जिनका उन्होंने लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया।
यह भी पढे़ं: उज्जैन को मुख्यमंत्री मोहन यादव की करोड़ों रुपये की सौगात, भूमि पूजन करके किया विकास कार्यों का लोकार्पण
उज्जैन को सीएम ने दी विकास की सौगात
सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर लेबोरेटरी बिल्डिंग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तराना विधानसभा क्षेत्र में MRL 2-कायथा-खारपा-तराना मार्ग-ब्रिज और क्षिप्रा विहार के नक्षत्र उद्यान जैसे कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines