Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को इंदौर में NRI फोरम की तरफ से आयोजित समिट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली शामिल हुए। इस समिट में 29 देशों के 128 प्रतिनिधि शामिल हुए है। समिट को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश 2 नदी जोड़ों प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि इंदौर मॉडल को पूरे प्रदेश में पहुंचाया जाए।
पूरे प्रदेश में पहुंचे इंदौर मॉडल
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बिजनेस, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल सेक्टर के साथ ही बाकी कई और सेक्टर्स में भी इंदौर की भूमिका बहुत खास है। इंदौर में आने वाले विकसित कल की आहट सुनकर ही इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी (IT) से लेकर निवेश के अलग-अलग सेक्टर ने यहां विकास रास्ते पर कदम बढ़ाए हैं। इंदौर एक ग्लोबल सिटी है और इसलिए ये शहर मध्य प्रदेश का सिरमौर है। इंदौर एक ऐसा मॉडल है, जो खान-पान से लेकर कला, परम्पराओं को सहेजा और स्वच्छता के मामले भी सबसे आगे है। इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और समिट के जरिए इंदौर मॉडल को पूरे प्रदेश में पहुंचाया गया है।
दुनिया में इंदौर की अलग पहचान
सीएम मोहन यादव ने आगे बताया कि पूरी दुनिया इंदौर की एक ही अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वो जब यूके और जर्मनी के दौरे पर गए थे, तब उन्हें वहां पर कई भारतीय मिले थे, जिन्होंने इंदौर के छप्पन्न दुकान इलाके से लेकर कई खासियत के बारे में बताया। इंदौर देश और विदेश की सभी बेस्ट पॉलिसी को अपनाता है। भविष्य में इंदौर में विकास की अनेक संभावनाएं मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: MP: महिला सशक्तिकरण थीम पर होगा 10वां अंतर्राष्ट्रीय वन मेला, लगाए जाएंगे 300 स्टॉल्स
नदी जोड़ो प्रोजेक्ट
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने नदी जोड़ो प्रोजेक्ट का पहला प्रयोग कर एक नया रिकार्ड बनाया है। मध्य प्रदेश के पीएम मोदी के केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल प्रोजेक्ट में शामिल है। इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में पीने के पानी और सिंचाई के लिए बेहतर व्यवस्थाएं होंगी। इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी द्वारा 70 हजार करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
20 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines