CM Mohan Yadav on MP Mining Conclave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एक ओर जहां प्रदेश में लगातार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जल्द ही राज्य में खनन कॉन्क्लेव सीरीज की भी शुरुआत होगी। प्रदेश में पहला खनन कॉन्क्लेव राजधानी भोपाल में 17-18 अक्टूबर 2024 को आयोजित होगा। इसको लेकर हाल ही में सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में खनन कॉन्क्लेव बहुत ही खास किरदार निभाएंगा।
कॉन्क्लेव में शामिल होंगे एक्सपर्ट
सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह महत्वपूर्ण आयोजन राज्य में खनन, तेल, गैस और खनिज आधारित उद्योगों की आपार संभावनाओं को प्रदर्शित करेगा, जो विकास की रीढ़ साबित होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इस कॉन्क्लेव के जरिए राज्य को खनन और खनिज-आधारित उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए पहल की जा रही है। इससे राज्य में आर्थिक रूप से संमृद्ध होगा। साथ ही रोजगार के मौके में भी बढ़ोतरी होगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी हितधारकों, उद्योगपतियों और माइनिंग सेक्टर के एक्सपर्ट शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘प्रदेश के विकास के लिए जनजाति वर्ग का विकास बहुत जरूरी’, कार्यक्रम में बोले MP राज्यपाल मंगुभाई पटेल
इन संभावनाओं पर होगी चर्चा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस कॉन्क्लेव के जरिए खनिज कंपनियों, इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव और कई प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाया जाएगा। इससे सहयोग और इनोवेशन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्य प्रदेश के समृद्ध खनिज संसाधनों को प्रदर्शित करना है। इससे राज्य में निवेश को आकर्षित किया जाएगा। इसमें कोयला, चूना पत्थर, तेल और गैस, सहित अन्य महत्वपूर्ण खनिजों की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
8 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
8 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
9 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines