CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन भोपाल के टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भोपाल मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्राचीन मेले हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेलों और उत्सव संस्कृति को हमेशा प्रोत्साहित करेंगी। इसके लिए राज्य सरकार मेले के आयोजन से जुड़े सुझावों पर जरुरी कदम उठाएगी। साथ ही तीर्थ मेला प्राधिकरण के जरिए मेलों के आयोजन को बढ़ावा दिया जाएगा।
भोपाल का गौरवशाली इतिहास
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के गौरवशाली इतिहास के बारे में बात करते हुए कहा कि राजा भोज की तरफ से बनाया गया विशाल सरोवर भी भोपाल में है। इसके अलावा सम्राट विक्रमादित्य से का भी यहां से एक खास रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन के गुरुकुल से शिक्षा हासिल की। वहीं चित्रकूट में भगवान श्रीराम ने अपना लंबा समय बिताया। जब मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा था, उस दौर में लोकमाता अहिल्या देवी ने देव स्थान संस्कृति को स्थापित किया।
यह भी पढ़ें: पीएम जन मन योजना के जरिए जनजातीय वर्ग को मिली नई दिशा’, बोले MP राज्यपाल पटेल
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य
वहीं वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य किसी से भी छुपा नहीं है। उन्होंने लगातार 51 युद्ध जीते थे और आखिरी 52वें युद्ध में विपरीत परिस्थतियां बन जाने पर हार स्वीकार करने की जगह उन्होंने अपना आत्म बलिदान किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसे अनेकों राष्ट्रभक्तों और कुशल शासकों का इतिहास समेटे हुए है। इन्हें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए आज की युवा पीढ़ी को समृद्ध और गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी जा रही है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
6 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
6 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
6 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
12 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines