CM Mohan Yadav allegations Jairam Ramesh questions bjp: मध्य प्रदेश को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा नेतृत्व ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया। बीजेपी ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। बीजेपी के इस कदम से सियासी गलियारों में बात चल रही है कि पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में यादव वोटबैंक के लिए उन्हें सीएम पद के लिए नियुक्त किया। वहीं, मोहन यादव को सीएम नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री उस नेता को चुना है जिस शख्स के ऊपर उज्जैन मास्टर प्लान समेत कई गंभीर आरोप हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मध्य प्रदेश के लोगों के लिए यह है मोदी की गारंटी?
सिंहस्थ के लिए रिजर्व जमीन में किया हेरफेर
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के आठ दिन बाद बीजेपी नेतृत्व ने उस शख्स को प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है, जिसपर उज्जैन मास्टरप्लान समेत कई गंभीर आरोप हैं। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि क्या प्रदेश के लोगों के लिए यही है मोदी की गांरटी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सिंहस्थ के लिए रिजर्व 872 एकड़ जमीन में से उनकी जमीन को लैंड यूज बदलकर अलग किया गया।
ये भी पढ़ें: मोहन यादव को CM बनाए जाने पर परिवार की आई प्रतिक्रिया, कहा- महाकाल का आशीर्वाद मिला
ये भी पढ़ें: MP के नये CM मोहन यादव तलवारबाजी में भी माहिर, देखें Video
मोहन यादव के कई आपत्तिजनक वीडियो आए सामने
कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि मोहन यादव के सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वह गाली देते हुए दिखे थे। इतना ही नहीं कई वीडियो में लोगों को धमकी भी देते दिखे। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी ने उस नेता को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है, जिनके सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे। बता दें कि बीजेपी नेतृत्व ने सोमवार को उज्जैन दक्षिण से तीन बार के विधायक मोहन यादव को प्रदेश का सीएम नियुक्त किया है। सीएम पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर भी थे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines