डिंडौरी: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में सोमवार को कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ने एक दिन के लिए कलेक्टर की कुर्सी संभाली। कलेक्टर विकास मिश्रा ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 9 वीं के रुद्रप्रताप झरिया को डिंडोरी कलेक्टर की कुर्सी पर बैठने के वादा किया था जिसे सोमवार को पूरा किया।
वहीं रुद्र के परिजन रुद्र को कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा देख धन्य हो गये। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा छात्र को अपनी कुर्सी में बैठाते हुए कामकाज के बारे में बताया गया। छात्र को यह भी समझाया गया कि कलेक्टर को किस तरह प्रशासनिक कार्यों को करना पड़ता है।
इस दौरान छात्र के माता-पिता सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। छात्र को कलेक्ट्रेट कार्यालय के अलग-अलग कार्यालयों का भी निरीक्षण कराया गया। कलेक्टर की कुर्सी में बैठने के साथ कार्यालय के भ्रमण के दौरान छात्र में विशेष उत्साह देखा गया।
छात्र को कलेक्टर के वाहन में कलेक्टर की सीट में बैठाकर भ्रमण भी कराया गया। रुद्रप्रताप के पिता अखिलेश झरिया जो एक शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रताप का पढ़ाई के साथ ही सपना है कि वह कलेक्टर बने। छात्र की प्रतिभा को देखते हुए और उसके सपने को कलेक्टर विकास मिश्रा ने पूर्ण किया जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। वहीं उसके सपने को पूरा करने में कलेक्टर साहब ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
संबंधित खबरें
मोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
14 mins agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
17 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
18 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
19 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
19 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
21 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines