नई दिल्ली: भोपाल की मदर इंडिया कालोनी में अचानक एक गैस टैंक से क्लोरीन गैस का रिसाव होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गैस रिसाव से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यहां तक कि कुछ लोग तो चक्कर खाकर गिर पड़े।
तबीयत बिगड़ने पर महिला समेत 3 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों की हालत सुधर रही है।
भोपाल के ईदगाह हिल्स पर क्लोरीन गैस टैंक है जिसमें अचानक क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से गैस रिसाव शुरू हो गया था। बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे लोग घरों से बाहर निकल आए।
यह घटना उस वक्त हुई जब क्लोरीन को पानी में मिलाया जा रहा था। लेकिन सिलेंडर में लिकेज होने की वजह से गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद सिलेंडर को पानी में डाल दिया गया। जहां सिलेंडर को डाला गया था, वहां से पानी नाले में जाता है। जब यह पानी पास की मदर इंडिया कॉलोनी में पहुंचा तो लोगों को पानी से दिक्कत होने लगी। उनके आंखों में जलन होने लगी, खांसी आने लगी। इससे लोग घबरा गए।
मामले की जानकारी मिलने ही प्रशासन हरकत में आया स्थिति को संभाला। प्रशासन ने रिसाव वाले सिलेंडर को डिफ्यूज करने की कोशिश की। लेकिन तब तक 800 लीटर की क्षमता के सिलेंडर की गैस पानी में घुल चुकी थी।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
16 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines