CM Yadav Visit Lord Mahakal Temple: सोमवार को मुख्यमंत्री श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होने गर्भ ग्रह के अंदर भगवान महाकाल का पूजन किया। पूजन कार्य पुजारी राजेश गुरु ने संपन्न कराई। पूजन के बाद नंदी हॉल में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री यादव को शाल और श्रीफल भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और अनादिकल्पेश्वर मंदिर पहुंचकर भी दर्शन कर पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री यादव महाकाल मंदिर परिसर स्थित पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां पर महंत विनीत गिरी सहित अन्य संतों ने मुख्यमंत्री को भगवान महाकाल प्रतिकृति का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश भर में खुशहाली रहे और अच्छी बारिश को लेकर भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान महाकाल की अंतिम और शाही सवारी को लेकर अधिकारियों को अच्छे इंतजाम करने के आदेश भी दिए। मोहन यादव ने कहा कि जो भी शिव भक्त भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने आए उसे पूरी तरह सुविधा मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने का मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, लागू होगा लोक सुरक्षा कानून
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines