NDRF Rescue 2 Farmers Trapped Dhasan River: कुड़ीला थाना क्षेत्र के महोबिया गांव में दो लोगों के टापू पर फंसे होने के चलते पूरी रात से कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसपी रोहित काशवानी डेरा डाले हुए हैं। पूरी रात से दो लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद अब गुरुवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची हैं। एनडीआरएफ के दल ने टापू पर से फंसे लोगों को निकाल लिया गया। जिले के बल्देवगढ़ ब्लॉक के चंदेरी पंचायत के महोबिया गांव में धसान नदी में फंसे 2 किसानों का गुरुवार को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया है। पिछले 24 घंटे से दोनों किसान नदी के बीच टापू पर फंसे थे। नदी के तेज बहाव के कारण कलेक्टर ने सेना से मदद मांगी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं आ सका।
आखिरकार आज पन्ना एनडीआरएफ ने नाव की मदद से दोनों किसान राममिलन यादव और चरण रैकवार को बाहर निकाला। इस दौरान कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसपी रोहित काशवानी, एसडीओपी राहुल कटरे सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। टापू से बाहर निकालने के बाद दोनों किसानों का हेल्थ चेकअप कराया गया। कलेक्टर ने बताया कि दोनों किसान पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें घर पहुंचा दिया गया है।
मुख्यमंत्री यादव ने एनडीआरएफ को दी बधाई
मुख्यमंत्री यादव ने सुरक्षित निकाले गए राममिलन यादव और रामचरण रैकवार से चर्चा कर उनकी हालचाल जाना। दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री यादव ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के जवानों को बधाई दी और एसपी टीकमगढ़ को बाढ़ राहत बचाव कार्य में एक्टिव भूमिका के लिए इन जवानों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा कर उन्हें भारी बारिश की स्थिति में लगातार सजग और सर्तक रहने की हिदायत दी।
बुधवार को फंस गए थे किसान
बुधवार को धसान नदी में दो किसान खेत में फंस गए थे। जानकारी लगते ही कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसपी रोहित काशवानी एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। नदी का बहाव तेज होने के कारण एसडीआरफ की टीम शाम तक किसानों का रेस्क्यू नहीं कर सकी। कलेक्टर ने दोनों किसानों को नदी से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सेना से मदद मांगी थी।
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि इमली घाट के पास दो लोग करीब 24 घंटे से फंसे थे। पानी का तेज बहाव होने के कारण एसडीआरएफ की टीम उनका रेस्क्यू नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते जिला प्रशासन ने सेना की मदद मांगी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उनको नहीं निकाला जा सका। आज एक बार फिर एनडीआरएफ ने सुबह से प्रयास शुरू किया और दोपहर करीब 1 बजे दोनों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है।
ये भी पढ़ें- महिला सुरक्षा को लेकर नेशनल लेवल पर सम्मानित हुई Madhya Pradesh पुलिस
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
8 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines