Gandhisagar Group Water Supply Scheme In MP: मंदसौर के गांधीसागर प्रोजेक्ट के दिसंबर में पूरा होने की संभावना है, जिससे 2.50 लाख घरों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधीसागर समूह जलप्रदाय प्रोजेक्ट को वरदान बताते हुए कहा है कि इससे न केवल ग्रामीणों को पेयजल मिलेगा बल्कि उनके जीवनस्तर में भी सुधार होगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर जिले में 1211.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना से 920 ग्रामों के लिए वरदान बनेगी। योजना से 2 लाख 40 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।
आने वाला दिसम्बर 2024 तक योजना पूरा होने से घर-घर नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा। वर्तमान में योजना का 75% काम पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि योजना से न सिर्फ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और सामुदायिक सहभागिता से ग्रामीणों को आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने बताया कि पहले जहां हर साल गर्मी में पानी की गंभीर कमी होती थी और लोग जलस्त्रोतों के सूखने के कारण पानी की समस्या से जूझते थे। वहीं, अब गांधीसागर बांध से जल आपूर्ति का एक स्थिर रास्ता तैयार किया जा रहा है। इस योजना से जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को साकार किया जा रहा है।
गांधीसागर जलप्रदाय योजना का उद्देश्य
गांधीसागर जलप्रदाय योजना का उद्देश्य न सिर्फ पानी की आपूर्ति करना है, बल्कि स्थानीय समुदायों को एक्टिव रूप से शामिल करना भी है। इस योजना के तहत 1200 से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिल चुका है और योजना के पूरा होने पर भी अन्य कई लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस योजना के समुचित संचालन के लिए ग्राम जल और स्वच्छता तदर्थ समितियों का गठन किया जाएगा, जिसमें 50% महिलाएं और 25% एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधि होंगे। ये समितियां जल आपूर्ति और इसके प्रबंधन में एक्टिव भागीदारी निभाएंगी, जिससे जल संकट का स्थाई समाधान और ग्रामीणों की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित होगी।
स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार
यह योजना न सिर्फ जल की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगी, बल्कि जल जनित रोगों (Water Borne Diseases) में कमी लाने और ग्रामीण समुदायों को स्वस्थ बनाने का भी काम करेगी। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाने से निजात मिलेगी और वह अपने अन्य महत्वपूर्ण कार्य कर सकेंगे।
आने वाले समय में बदलाव
गांधीसागर जलप्रदाय योजना मंदसौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक नई उम्मीद और स्थायी समाधान लेकर आई है। इस योजना से न सिर्फ जल संकट का समाधान होगा, बल्कि इससे ग्रामीण जीवन के स्तर में भी सुधार होगा। जल आपूर्ति के इस महत्वाकांक्षी प्रयास के साथ, मंदसौर जिले में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है, जो आने वाले समय में विकास और समृद्धि का प्रतीक बनेगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के गांव-गांव से निकालेंगे खिलाड़ी! खेलो इंडिया तर्ज पर होगा ‘खेलो एमपी’
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
11 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines