MP George Kurien Nomination: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत 30 विधायक उनके प्रस्तावक बने। विधानसभा पहुंचकर उन्होंने नॉमिनेशन जमा किया। नॉमिनेशन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जाता है। उसके लिए आभार। मैं सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि केरल से मध्य प्रदेश का खास नाता है, क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे और अब एक वरिष्ठ साथी केरल से आए हैं। मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद होकर केंद्र में मंत्री थे। अब वह लोकसभा के सांसद बन गए हैं। ऐसे में अब जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश कोटा से राज्यसभा जा रहे हैं। खुशी की बात है कि वह केंद्र में मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार कि उन्होंने मध्य प्रदेश के कोटे में एक और मंत्री दिया है। निश्चित तौर पर उनके विभाग का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में फेसलेस हुई लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस से जुड़ी सर्विस, जानें कैसी है नई व्यवस्था?
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के दिग्गज नेता ने मध्य प्रदेश कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया है। मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसने न केवल तमिलनाडु, बल्कि केरल के अपने एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का काम किया है। जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का मध्य प्रदेश बीजेपी को फायदा मिलेगा।
सिंधिया के इस्तीफे के बाद सीट हुई खाली
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद भाजपा के कई दावेदारों के नाम सामने आए थे, मगर पार्टी ने केंद्रीय मंत्री कुरियन को उम्मीदवार बनाया।
ये भी पढ़ें- साइबर तहसील व्यवस्था पूरे मध्य प्रदेश में होगी लागू, कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार का फैसला
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
8 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines