हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CM मोहन यादव देंगे ग्वालियर-चंबल को 57.42 करोड़ की सौगात, जानें टूर का मिनट टू मिनट शेड्यूल

CM Mohan Yadav News: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 9 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
cm mohan yadav news

CM Mohan Yadav News: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 9 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर जिले की तहसील वीरपुर मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का जागरूकता सम्मेलन होगा।

मुख्यमंत्री यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री यादव द्वारा वन समिति के सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा नरेन्द्र सिंह तोमर, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, उपाध्यक्ष सहरिया अभिकरण राज्य मंत्री दर्जा सीताराम आदिवासी और आम नागरिक मौजूद रहेंगे।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

शासकीय महाविद्यालय ढोढर लागत 4 करोड़ 34 लाख, एसडीएम कार्यालय कराहल लागत एक करोड़ 31 लाख, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 78 लाख, तहसील वीरपुर में नल-जल योजना लागत 5 करोड़ 39 लाख, ग्राम बड़गांव नल-जल योजना लागत एक करोड़ 82 लाख, ग्राम आसीदा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख और ग्राम कुडायथा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख के विकास कार्य शामिल हैं।

विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन

पीएम जन-मन योजना में श्योपुर विकासखण्ड के 6 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर निर्माण लागत 3 करोड़ 60 लाख, विजयपुर और कराहल विकासखण्ड क्षेत्र के 18 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 10 करोड़ 80 लाख और तहसील विजयपुर में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन निर्माण कार्य लागत 24 करोड़ 8 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में अब फोन पर होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, CM मोहन यादव करेंगे सम्पदा 2.0 का शुभारंभ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें