---विज्ञापन---

भोपाल को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, नर्मदापुरम रोड पर 144 करोड़ से बनेगा बावड़िया ROB-2

M Mohan Yadav Gift Bavadia ROB-2 To Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक और ओवर ब्रिज मिलेगा।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Gift Bavadia ROB-2 To Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक और ओवर ब्रिज मिलेगा। यह ब्रिज बावड़िया कला चौराहे से आशिमा मॉल के पहले (Old BRTS Lane) तक बनेगा। बावड़िया आरओबी-2 नाम से प्रस्तावित इस ब्रिज को वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसे लिए टेंडर प्रोसेस शुरू किया जाएगा।

144 करोड़ की लागत

पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार की गई डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में आरओबी और एप्रोच रोड की लंबाई 1200 मीटर है। इसमें आरओबी 733 मीटर लंबा और करीब 15 मीटर चौड़ा होगा। इसके दोनों ओर एप्रोच रोड भी बनेगी। बावड़िया ब्रिज-1 की चौड़ाई 12 मीटर ही है।

---विज्ञापन---

इसके दोनों ओर 5-5 मीटर अप्रोच रोड है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। बावड़िया ब्रिज-2 के निर्माण में 144.17 करोड़ खर्च होंगे। इसमें से 81 करोड़ रुपए भू-अर्जन पर खर्च किए जाएंगे। दोनों ओर 1200 मीटर लंबी सर्विस रोड बनेगी। ताकि, यातायात सुगम बनाया जा सके।

जाम से मिलेगी मुक्ति

बावड़िया कला और नर्मदापुरम रोड के आसपास बढ़ती बसाहट के कारण आरओबी-2 जरूरी है। मौजूदा बावड़िया आरओबी-1 पर ट्रैफिक दबाव काफी रहता है। सुबह-शाम यहां जाम की स्थित बनती है। नया आरओबी बनने से ट्रैफिक बंट जाएगा और जाम से राहत मिलेगी।

---विज्ञापन---

15-20 हजार हर घंटे

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, आरओबी के बनने से यहां पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) 15-20 हजार तक पहुंच जाएगी। यानी पीक ऑवर्स में हर घंटे 15-20 वाहन गुजरेंगे। आरओबी बनने से यातायात दबाव कम होगा।

गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने इस आरओबी का भूमिपूजन विधानसभा चुनाव से पहले कर दिया था। बताया था कि आरओबी की बैंक ऑफ सेंक्शन हो चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते हर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  इंदौर IIT में आयोजित हुआ ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर वर्कशॉप; सर्कुलर इकोनॉमी पर हुई खास चर्चा

First published on: Nov 08, 2024 01:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola