छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दो मुंह वाला सांप मिलने से हड़कंप मच गया। मामला लहरा गांव का है जहां एक किसान के खेत में यह दो मुंह वाला सांप देखा गया। अंतराष्ट्रीय बाजार में इस दुर्लभ सांप की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही इस सांप का के रेस्क्यू करने वाले सर्पमित्र अमित संभारे इसे अपने कैरियर का सबसे विचित्र ऑपरेशन बताया।
अमित का दावा है कि इसका वजन 4 किलो 4 ग्राम का है। साथ ही इसकी लंबाई 4 फीट 6 इंच लंबी है। दो मुंह वाला सांप रेड सेंडबोआ प्रजाति का है। बताया जाता है कि रेड सेंडबोआ प्रजाति का सांप ग्राम लहरा के बने मकान में घुस आया था। खेत में बने मकान से दुर्लभ प्रजाति सर्प का रेस्क्यू किया गया है।
देखिए कीमती सांप का रेस्क्यू
दरअसल, किसान नीलेश घाटोडे ने जब अपने बगीचे में इस सांप को देखा तो वह डर गया और उसने तुरंत सांप पकड़ने वाले अमित सांभारे को बुलाया। स्थल पर बहुत बड़ा लंबा और दो मुंह सिर वाला सांप दिखाई दिया जिसका तुरंत रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र ने बताया कि दो मुंह वाले सांप की तस्करी होती है। इस सांप की कीमत लगभग कीमत 10 करोड़ से अधिक है।
दुर्लभ सांप से जुड़ी खास बातें
इस सांप का साइंटिफिक नाम Eryx johnii है। यह सांप जहरीला नहीं होता है और भारत में दुर्लभ प्रजाति में गिना जाता है। यह सांप शेड़ीयूल की फर्स्ट केटेगरी में आता है। इस सांप को अगर किसी व्यक्ति द्वारा मारा जाता है या फिर तस्करी करते पकड़ा जाता है तो धारा 1972 के अंतर्गत उस व्यक्ति को 7 साल की बिना जमानत सजा और 35 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
इस सांप को पकड़ के पांढुर्णा वन विभाग में पंचनामा बना कर फॉरेस्ट अधिकारियों के साथ जा कर जंगल में छोड़ दिया गया ।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines