Madhya Pradesh Murder Case : मध्य प्रदेश से हत्या की एक बड़ी खबर सामने आई है। हत्यारे ने परिवार के 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। आरोपी की 21 मई को शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छिंदवाड़ा में हुई वारदात
यह मामला छिंदवाड़ा के महुलझिर थाने क्षेत्र में स्थित बोदल कछार गांव का है। इस गांव में एक आदिवासी परिवार रहता था। आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा और फिर एक-एक करके मां, बहन, भाई, भाभी, भतीजे और दो भतीजी की हत्या कर दी। उसने ताऊ के 10 वर्षीय लड़के पर भी हमला किया था, लेकिन वो जान बचाकर भाग गया। इसके बाद हत्यारे ने गांव से 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : अनूपपुर में हैवान बना पिता; पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए 8 माह की बच्ची के हाथ-पांव तोड़े
हत्या के पीछे की क्या है वजह
21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक तौर पर सही नहीं था। जान बचाकर भागे लड़के ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। इस पर लोगों ने पुलिस को फोन किया। इस पर पुलिस के आलाधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही हत्यारे के शव को भी पेड़ से उतारा गया। पुलिस अब पता लगा रही है कि हत्या के पीछे की क्या वजह है? ग्रामीणों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : शर्मनाक! बच्ची से इतनी ‘गंदी’ हरकत, हाई प्रोफाइल स्कूल में रेप पर सियासत गरमाई; पूर्व CM कमलनाथ भड़के
इस घटना में एक बच्चा जख्मी है
इस हत्याकांड को लेकर छिंदवाडा के एसपी मनीष खत्री ने बताया कि 8 सदस्यों को मारने वाला परिवार का सदस्य ही था और वह मानसिक रूप से बीमार था। उसने बीती रात परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी। फिर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में एक बच्चा जख्मी है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
14 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines