8 लोगों की हत्या, कुल्हाड़ी से काट दिए, आरोपी ने भी लगाई फांसी; मध्य प्रदेश में खौफनाक वारदात

MP Chhindwara Murder Case : एमपी में एक हत्यारे ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने ही परिवार के लोगों को काट डाला और फिर सुसाइड कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Delhi Murder

Madhya Pradesh Murder Case : मध्य प्रदेश से हत्या की एक बड़ी खबर सामने आई है। हत्यारे ने परिवार के 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। आरोपी की 21 मई को शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छिंदवाड़ा में हुई वारदात

यह मामला छिंदवाड़ा के महुलझिर थाने क्षेत्र में स्थित बोदल कछार गांव का है। इस गांव में एक आदिवासी परिवार रहता था। आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा और फिर एक-एक करके मां, बहन, भाई, भाभी, भतीजे और दो भतीजी की हत्या कर दी। उसने ताऊ के 10 वर्षीय लड़के पर भी हमला किया था, लेकिन वो जान बचाकर भाग गया। इसके बाद हत्यारे ने गांव से 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली।

हत्या के पीछे की क्या है वजह

21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक तौर पर सही नहीं था। जान बचाकर भागे लड़के ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। इस पर लोगों ने पुलिस को फोन किया। इस पर पुलिस के आलाधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही हत्यारे के शव को भी पेड़ से उतारा गया। पुलिस अब पता लगा रही है कि हत्या के पीछे की क्या वजह है? ग्रामीणों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना में एक बच्चा जख्मी है

इस हत्याकांड को लेकर छिंदवाडा के एसपी मनीष खत्री ने बताया कि 8 सदस्यों को मारने वाला परिवार का सदस्य ही था और वह मानसिक रूप से बीमार था। उसने बीती रात परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी। फिर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में एक बच्चा जख्मी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ