CM Mohan Yadav on Chhindwara Family Murder Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार को हुए नरसंहार को लेकर सभी के दिल दहशत बैठ गई है। घर के एक सदस्य ने पहले अपने परिवार के 8 लोगों की हत्या की फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। आदिवासी बहुल माहुलझिर थाना क्षेत्र के गांव बोदलकछार की इस घटना ने पूरे प्रदेश में दहशत फैला दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को लेकर दुखद जताया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने इस घटना को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं।
सीएम मोहन ने दिए जांच के निर्देश
सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। ऐसी घटना सभी को झकझोर रख देती है। दुख की इस घड़ी में हमारी सरकार और मैं खुद प्रभावित परिवार के साथ खड़ा हूं। इस घटना की जांच करवाई जाएगी। सीएम मोहन ने बताया कि उन्होंने मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा घटनास्थल जाने के लिए कहा है। मंत्री संपतिया उइके वहां जाकर बचे हुए परिवार के लोगों से मिलेंगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी मृतक मानसिक रूप से बीमार था। इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: 8 लोगों की हत्या, कुल्हाड़ी से काट दिए, आरोपी ने भी लगाई फांसी; मध्य प्रदेश में खौफनाक वारदात
नरसंहार से बचकर भागा 10 साल का बच्चा
बता दें कि, नरसंहार के समय परिवार का एक 10 साल का बच्चा ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। इस बच्चे ने जब आंखोंदेखें नरसंहार के बारे में बताया तो पुलिस तक हैरान रह गई। बच्चे ने बताया कि जब चाचा ने उसके गर्दन पर कुल्हाड़ी चलाने की कोशिश की तो वह चिल्लाया। घर में चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। चाचा के हाथ में कुल्हाड़ी थी और जमीन पर माता-पिता खून से लथपथ पड़े थे। दादी चिल्लाकर बोली, “भाग जा यहां से!” मैं पीछे की खिड़की से भाग गई निकली। इतने में चाचा ने दादी को भी कुल्हाड़ी से मार दी।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
12 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines