छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कर्ज में डूबे एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक किसान के परिजनों ने बैंक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारी वसूली के लिए दबाव बनाते थे। वहीं इस मामले में अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं।
ढाई लाख के कर्ज में डूबा था किसान
किसानों के उत्थान के लिए सरकार अनेक दावे करती है, इसके बावजूद किसानों की आत्महत्या करने का मामला सामने आते रहता हैं। छिंदवाड़ा के मोहखेड़ ब्लॉक में रजेगांव के 55 वर्षीय किसान रामपथ पिता गणपत पवार ने बुधवार को सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। किसान पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज था जिसकी वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसल चौपट हो गई थी। इसके कारण किसान अपना कर्जा नहीं चुका पा रहा था। मृतक की कुल 4 एकड़ जमीन थी और वही उसके जीवन यापन का साधन था।
बैंक अधिकारियों पर धमकी देने का आरोप
इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि बैंक अधिकारी लगातार वसूली के लिए धमकियां दे रहे थे। मृतक की पत्नी कुश्मीरा ने बताया कि 2 दिन पहले भी बैंक अधिकारी घर आए थे और संपत्ति की कुर्की कराने की धमकी दे रहे थे, जिसे लेकर किसान अत्यधिक मानसिक तनाव में था। कर्ज लौटाने का कोई रास्ता न देखकर कल उसने सल्फास पीकर अपनी जान दे दी।
बयान देने से बच रहे अधिकारी
वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस किसान रामपत को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस मामले में बैंक अधिकारियों का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन वह बैंक में ताला लगाकर चले गए। इस संबंध में कोई भी अधिकारी बयान देने के लिए तैयार नहीं है।
छिंदवाड़ा एसपी विनायक वर्मा बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति की जहर खाने से मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लोन वसूली के लिए बैंक द्वारा मानसिक दबाव बनाया गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines