मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने ‘वोट चोरी’ मामले की तरह राज्य सरकार पर खाद्य चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एक भैंस पर ‘वोट चोर खाद्य चोर वाली बोरियां’ लिखा पोस्टर चिपकाया हुआ था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता किसानों के साथ रैली निकालते हुए बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। लंबे इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर धरना स्थल पर नहीं पहुंचे तो गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन को कुत्ते के गले में बांधकर लटका दिया।
यूरिया की कमी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर किया हंगामा
खाद्य की कमी और किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस में पूर्व सांसद नकुलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में रैली के साथ धरना प्रदर्शन किया गया है। इसी दौरान वोट चोरी मामले में कांगेस नेताओं ने भैस पर लिखकर बांधी “वोट चोर खाद चोर वाली बोरियां’ था। यूरिया की कमी और किसानों से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सभा स्थल से रैली निकालते हुए बड़ी संख्या में किसान जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए।
ये भी पढ़ें: 13 दिन कहां थी अर्चना तिवारी, नेपाल बॉर्डर कैसे पहुंची? पुलिस ने किया बरामद, अब होगा खुलासा
कांग्रेस नेताओं ने 15 दिन की चेतावनी दी
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के भीतर खाद और बिजली संकट का समाधान नहीं हुआ तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, फिर चाहे इसके लिए जेल ही क्यों न जाना पड़े।
ये भी पढ़ें: MP में भी फर्जी वोटिंग का दावा! वोट चोरी पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी उठाए ये सवाल
कांग्रेस ने रखी ये मांगें
कांग्रेस की मुख्य मांगें हैं कि किसानों को तुरंत पर्याप्त मात्रा में खाद (यूरिया, डीएपी) उपलब्ध कराई जाए, सूखा प्रभावित क्षेत्रों को राहत पैकेज दिया जाए, बीज और बिजली की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, सहकारी समितियों में लंबी कतारों को खत्म करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
35 mins ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines